About us


जम्मू वोकल्स – जम्मू की आवाज़

जम्मू को “मंदिरों का शहर” कहा जाता है। तवी नदी के तट पर बसा यह ऐतिहासिक नगर अपनी धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध डोगरा संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर भारत का यह प्रमुख शहर जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार भी माना जाता है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

जम्मू की पहचान रघुनाथ मंदिर, बाहु किला और विश्व प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ी है। धार्मिक पर्यटन यहां की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। इसके साथ ही शिक्षा, व्यापार, सेवा क्षेत्र और स्थानीय हस्तशिल्प भी जम्मू की पहचान को मजबूत बनाते हैं।

लेकिन धार्मिक और पर्यटन महत्व के बीच जम्मू के आम नागरिकों की समस्याएं, स्थानीय मुद्दे और उनकी वास्तविक आवाज़ कई बार बड़े मंचों तक नहीं पहुंच पाती।

जम्मू वोकल्स इसी जम्मू की जनता की आवाज़ है, क्योंकि हमारी टैगलाइन है — of the locals, by the locals and for the locals

जम्मू वोकल्स का मंच आपको देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ जम्मू शहर, उसके वार्ड, कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों की ज़मीनी सच्चाई से भी रू-ब-रू कराएगा। जम्मू का हर नागरिक जम्मू वोकल्स से जुड़ सकता है।

यदि आप लेखक या ब्लॉगर हैं, तो आप हमारी वेबसाइट के राइटर पैनल का हिस्सा बन सकते हैं और अपने शहर, राज्य और देश से जुड़े हर मुद्दे पर अपने स्वतंत्र, निष्पक्ष और जागरूक विचार व्यक्त कर सकते हैं। लेखक और ब्लॉगर के अलावा जम्मू का हर जागरूक नागरिक वेबसाइट पर दिए गए ‘मेरा गांव मेरा देश’ सेक्शन के माध्यम से अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं और समस्याओं को अपनी रिपोर्ट के जरिए हम तक पहुंचा सकता है।

जम्मू वोकल्स स्थानीय व्यापारियों, स्टार्टअप्स, पर्यटन और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी एक सशक्त मंच बनेगा, जहां वे आर्टिकल, फोटो और वीडियो के माध्यम से अपने व्यवसाय और सेवाओं का प्रचार कर सकते हैं और अपने ग्राहकों के और करीब आकर उनका विश्वास जीत सकते हैं।

जम्मू वोकल्स “वोकल फॉर लोकल” की भावना को आगे बढ़ाने का एक सशक्त प्रयास है — क्योंकि यह है जम्मू के लोगों की अपनी आवाज़।

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jammuvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.